Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Uttarakhand किशोरी को नशीली दवाएं देकर किया दुष्कर्म, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने...

किशोरी को नशीली दवाएं देकर किया दुष्कर्म, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई सजा 

देहरादून। किशोरी को नशीली दवाएं देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दो दोस्तों को स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सजा सुनाई है। इनमें से दुष्कर्म के दोषी को 20 और नशीली दवाएं देने वाले को सात साल के कठोर कारावास की कैद की सजा मिली है। दोनों पर कोर्ट ने कुल 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने की इस रकम में से 20 हजार रुपये पीड़िता को अदा किए जाएंगे। दोनों दोषियों को न्यायालय परिसर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने 21 सितंबर 2017 को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का कहना था कि उनकी बेटी 18 जुलाई 2017 को स्कूल गई थी। उसके बाद से वापस नहीं आई। उनकी बेटी को अभिनव निवासी विजय पार्क लंबे समय से परेशान करता आ रहा था। उस वक्त पुलिस ने उनकी बेटी को बरामद किया था। उन्होंने अभिनव पर आरोप लगाया कि उसने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने अभिनव को गिरफ्तार किया और पीड़िता के बयान दर्ज किए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना से करीब तीन साल पहले वह नौंवी कक्षा में पढ़ती थी और पवेलियन ग्राउंड में वॉलीबाल खेलने जाती थी। उस वक्त उसके पास शुभम नाम का युवक आता था। शुभम ने उसे कुछ गोलियां दीं और कहा कि इन्हें खा लो इससे थकान नहीं होती है। पीड़िता ने ये गोलियां खानी शुरू कर दीं। शुभम हर बार उसे 100 रुपये में गोलियां बेचता था। ये सिलसिला कई महीनों तक चला। इस बीच शुभम ने अभिनव से मुलाकात कराई। किशोरी अब इनके साथ मिलकर स्कैम और सिगरेट आदि भी पीने लगी। एक बार 10 अगस्त 2017 में अभिनव ने उसे चकराता रोड पर एक बेकरी के पास बुलाया था।

वहां से वह उसे आईएसबीटी के पास एक मकान में ले गया। वहां उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके बाद शुभम और अभिनव किसी अन्य मकान पर लेकर गए। वहां पर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाए गए। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए उन्होंने 20 हजार रुपये भी लिए। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इस केस में अभियोजन की ओर से नौ और बचाव पक्ष की ओर से आठ गवाह पेश किए गए। स्पेशल फास्ट ट्रैक जज पंकज तोमर की कोर्ट ने अभिनव को दुष्कर्म करने और शुभम को नशीली दवाएं देने का दोषी पाते हुए सजा का ऐलान किया।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...