चम्पावत। टनकपुर निवासी एक किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। चिकित्सकों ने किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार देर रात गैड़ाखाली निवासी 12 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
आनन फानन में परिजन किशोर को लेकर तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पर किया गया है।







