नई दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के नेब सराय क्षेत्र में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 वर्षीय युवक को हिरासत में ले लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज होते ही आरोपी को पकड़ लिया गया। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद भी लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ और उन्होंने इलाके में जमकर हंगामा किया।







