Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand प्रसिद्ध रिटेल चेन की शाखाओं में छापेमारी कर 10 करोड़ की कर...

प्रसिद्ध रिटेल चेन की शाखाओं में छापेमारी कर 10 करोड़ की कर चोरी पकड़ी

राज्य कर विभाग ने स्माइल रिटेल चेन की शाखाओं में दस्तावेज खंगाल पकड़ी करोड़ों की चोरी

स्टोर्स स्वामी ने स्वेच्छा से 66 लाख जमा कराए

देहरादून। राज्य कर विभाग की सर्च टीम ने जिले में स्थित प्रसिद्ध रिटेल चेन की सभी 4 शाखाओं में छापेमारी कर लगभग 10 करोड़ की चोरी पकड़ी। रिटेल चेन के विकासनगर, हरबर्टपुर, सेलाकुई स्टोर्स व गोदाम में छापेमारी की गई। छापेमारी से स्टोर्स के पार्टनर्स में हलचल मच गई। विभाग की अनुसंधान शाखा इनपुट्स मिले थे कि रिटेल चेन द्वारा अपनी बिक्री छुपाते हुये वास्तविक से कम बिक्री घोषित की जा रही है। इन इनपुट्स पर विगत कई माहों से गोपनीय जांच की जा रही थी। सोमवार को डिप्टी कमिश्नर सुरेश कुमार के नेतृत्व में लगभग 30 सदस्यीय टीम ने इस रिटेल चेन के सभी स्टोर्स के भारी मात्रा में डिजिटल एवं मैनुअल रिकॉर्ड्स हासिल किए। विशेष अनुसंधान टीम रिकॉर्ड्स की जांच की जाएगी जिसके बाद ही वास्तविक कर चोरी के आंकड़े सामने आयेंगे।

सूत्रों ने बताया कि रिटेल चेन द्वारा लगभग 10 करोड़ की बिक्री छुपाई जा रही थी जिस पर जीएसटी अदा नहीं किया जा रहा था। स्टोर स्वामी द्वारा मौके पर ही 66 लाख स्वेच्छा से जमा कराये जा चुके है। इस जांच हेतु विभाग द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही थी तथा टीम के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी भेजी गयी थी। अपर आयुक्त, गढवाल जोन पीएस डुंगरियाल के मार्गदर्शन में देहरादून संभाग में तैनात जवाइन्ट कमिश्नर श्याम तिरूवा के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

जांच टीम में निखिलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त, राज्य कर, अवधेश पांडे, उपायुक्त, राज्य कर, सौरभ तिवारी, उपायुक्त, राज्य कर, संजीव त्रिपाठी, उपायुक्त, राज्य कर, अजय बिरथरे, उपायुक्त, राज्य कर, प्रेम प्रकाश शुक्ला, उपायुक्त, राज्य कर, सुश्री गुलरेज रिजवी, उपायुक्त, राज्य कर एवं जयदीप सिंह रावत, सहायक आयुक्त, राज्य कर एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...