Friday, September 18, 2026
Home Crime India गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति और ससुराल वालों पर...

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

सारण। बिहार के सारण जिले में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत होने के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद आरोपित परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं, जबकि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

मृतका की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के सूलपुर गांव निवासी विशाल सहनी की पत्नी पूनम देवी (24) के रूप में हुई है। वह तरैया थाना क्षेत्र निवासी रमेश सहनी की बेटी थीं। परिजनों के अनुसार, करीब 14 महीने पहले दोनों की शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही पूनम को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा था। परिवार के बीच कई बार समझौते की कोशिश हुई, लेकिन हालात सामान्य नहीं हो सके।

मायके पक्ष का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले पूनम के साथ दोबारा मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पहले उन्हें सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पूनम गर्भवती थीं और इस घटना में गर्भस्थ शिशु की भी जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलने पर जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो घर पर कोई नहीं मिला। आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था और मारपीट के कारण ही उसकी मौत हुई। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। साथ ही फरार आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...