Sunday, September 20, 2026
Home Crime India स्कूल में बुलाकर की छात्र की हत्या, नहर के पास फेंका शव,...

स्कूल में बुलाकर की छात्र की हत्या, नहर के पास फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी। इंटर के छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई है। घोडासहन इलाके में मंगलवार सुबह पुलिस ने निमोइया नहर के समीप बंद बोरे के अंदर से उसकी लाश बरामद की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेजा है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि मृत छात्र की पहचान निमोइया गांव के पंच रामजी साह के 18 वर्षीय पुत्र विकास गुप्ता उर्फ विक्की के रूप में की गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। विकास के कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद से ग्रामीण हतप्रभ हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास की हत्या किसने और क्यों की? यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें। इधर, परिजनों ने बताया कि विकास अपने छत पर रात्रि में सोया था। इसको किसी ने रात्रि में फोन कर बग़ल के प्राथमिक विद्यालय ललुआ में बुलाया था। जब वहां गया तो उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह स्कूल के पास भी खून के धब्बे मिले हैं।

अपराधियों ने हत्या के बाद लाश को नहर के पास फेंक दिया। गर्दन और पेट पर गहरे जख्म के निशान हैं। प्रतीत होता है कि अपराधियों ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की फिर गर्दन काटने की कोशिश की। इसके बाद उसके पेट पर भी चाकू से कई बार वार किया। परिजनों की मांग है पुलिस हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...