Saturday, September 19, 2026
Home Crime India छात्र की चाकू गोदकर की हत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

छात्र की चाकू गोदकर की हत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

बिहार। बेतिया में एक छात्र को युवकों ने चाकू गोदकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटी नगर कॉलोनी नहर से पूर्व आरडी लाइब्रेरी के समीप की है। मृतक इंटर की पढ़ाई करता था। हालांकि घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान पूर्वी करगहिया गांव निवासी राजकिशोर दास के 17 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई प्रियांशु कुमार ने बताया कि उसका भाई अपने घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान आरडी लाइब्रेरी के पास कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। भाई दिव्यांशु कुमार ने उसे फोन किया और कहा कि भैया मुझे कुछ लोग घेर लिए हैं और मारपीट कर रहे हैं। जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि उसके भाई को कुछ लोग बेरहमी से पीट रहे हैं। एक युवक उसकी पीठ में चाकू गोद रहा था। चाकू उसके भाई के सीने को पार कर गई।चाकू मारने के बाद सारे भाग गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

उन्होंने बताया की घटनास्थल पर आरडी लाइब्रेरी के संचालक ओम, सुजित व गौरव सहित कुछ अन्य लोग भी थे। यह आरडी लाइब्रेरी मे रेंट लेकर रहते हैं। घटना के बाद सभी लोग फरार हो गए। घटना के बाद आक्रोशितों ने आरडी कोचिंग में पेट्रोल छिड़ककर आगजनी कर दी। थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया भेज दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बेतिया ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की और आवश्यक निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर अग्निशमन की गाड़ी, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम और श्वान दस्ता की टीम को भी बुला लिया गया है। घटना के हर एक पहलुओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...