Friday, September 18, 2026
Home Crime India मनचाहे कॉलेज में दाखिला नहीं मिला तो छात्र ने खुद को मारी...

मनचाहे कॉलेज में दाखिला नहीं मिला तो छात्र ने खुद को मारी गोली, तमंचे को लेकर जांच में जुटी पुलिस

मेरठ। मनचाहे कॉलेज में दाखिला नहीं मिलने से परेशान 18 वर्षीय छात्र ने टीपीनगर थाना क्षेत्र के दिनेश विहार में खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। परिजन उसे तत्काल सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि छात्र के पास तमंचा कहां से आया।

पुलिस के अनुसार, दिनेश विहार निवासी दीपक कुमार का हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के सामने हॉस्टल है। मेरठ स्थित घर में उनकी पत्नी, दो बेटियां और 18 वर्षीय बेटा हनी रहता है। हनी ने इसी वर्ष 12वीं कक्षा पास की है।

शुक्रवार शाम मनचाहे कॉलेज में दाखिला नहीं मिलने को लेकर हनी का अपनी मां से विवाद हो गया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चला गया और कथित तौर पर तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो हनी खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सुभारती अस्पताल ले गए।

परिजनों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को नहीं दी थी। बाद में सूचना मिलने पर टीपीनगर पुलिस अस्पताल पहुंची और छात्र से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा के मुताबिक, शुरुआती जांच में कॉलेज में दाखिला नहीं मिलने को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद की बात सामने आई है। उपचार के बाद छात्र से तमंचे के संबंध में पूछताछ की जाएगी। परिवार के लोग भी तमंचे के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि छात्र ने यह तमंचा किसी दोस्त से लिया हो सकता है। इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...