Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India छात्र ने अपने सहपाठी की चाकू घोंपकर की हत्या, 24 घंटे पहले...

छात्र ने अपने सहपाठी की चाकू घोंपकर की हत्या, 24 घंटे पहले स्कूल में दोस्तों से हुई थी कहासुनी

हरियाणा। पानीपत में रासायन विज्ञान की कक्षा के दौरान एक छात्र ने आकाश इंस्टीट्यूट में अपने सहपाठी की दिल में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी वारदात के 24 घंटे पहले ही स्कूल में दोस्तों से कहासुनी में मारपीट के बाद रंजिश पाले था। कक्षा में हंगामा हुआ तो अध्यापक ने आरोपी को पकड़ लिया।

एक व्यक्ति ने इंस्टीट्यूट के बाहर और अंदर खून पड़ा देखकर थाना शहर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे को वीडियोग्राफी के बाद सील कर दिया और सीसीटीवी की फुटेज भी कब्जे में ले ली है। आरोपी छात्र का पिता पुलिस में एएसआई है, जबकि मृतक छात्र सेवानिवृत सैनिक का बेटा था। थाना शहर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

वारदात शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। सेना से सेवानिवृत धनकलां गांव निवासी राकेश का बेटा अंशुल (15) लाल बत्ती स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की कक्षा 11वीं का छात्र था। वह नॉन मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। इसी स्कूल में मेडिकल में पुलिस में तैनात एएसआई का 15 साल का बेटा पढ़ता है। दोनों चार माह से जीटी रोड स्थित इस इंस्टीट्यूट में कोचिंग ले रहे थे।
एएसआई के बेटे को अंशुल ने अपने दोस्त के साथ कहासुनी होने के बाद थप्पड़ मार दिए थे। दोनों में इसी बात पर रंजिश हो गई। एएसआई का बेटा शुक्रवार को घर से बैग में चाकू लेकर इंस्टीट्यूट में पहुंचा। यहां शाम साढ़े पांच बजे रासायन विज्ञान के कक्षा में लंच ब्रेक के दौरान अंशुल के दिल में चाकू घोंप दिया।

अंशुल चाकू लगते ही कक्षा से निकलकर रिसेप्शन तक पहुंचा। इंस्टीट्यूट में खून से लथपथ छात्र बाहर आ गया। जीटी रोड पर एक बैंककर्मी ने उसको अपनी मोटरसाइकिल से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अंशुल नॉन मेडिकल के बाद आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहता था। आरोपी डॉक्टरी के कोर्स के लिए कोचिंग ले रहा था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...