Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवक का रास्ता रोककर मारपीट कर कुंए में फेंका, पांच दिन बाद...

युवक का रास्ता रोककर मारपीट कर कुंए में फेंका, पांच दिन बाद खेत मालिक को सुनाई दी आवाज……

जींद। लखमीरवाला गांव से 31 मार्च को रधाना गांव में शादी समारोह में गए राजेश के लापता होने पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। घटना के पांच दिन बाद राजेश को शुक्रवार को घायल अवस्था में पांडू पिंडारा से लखमीरवाला गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर खेतों में बने एक कुएं से गंभीर हालत में बरामद किया गया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल राजेश के परिजनों ने बताया कि वह 31 मार्च को रधाना गांव में आयोजित शादी समारोह में कामकाज निपटाकर वापस अपने घर आ रहा था। जब वह रात को लगभग 10:30 बजे पांडू पिंडारा गांव से लखमीरवाला गांव की ओर जा रहा था तो उनके गांव का ही निर्जन व एक अन्य युवक मिला।

उन्होंने रास्ता रोककर उस पर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद वह उसे खेतों में ले गए, जहां पर एक ट्यूबवेल के गहरे कुएं में फेंक दिया। घटना के पांच दिन तक वह कुएं में ही तड़पता रहा। शुक्रवार को उसकी आवाज खेत मालिक को सुनाई दी तो उसने पुलिस को सूचना दी। घायल को कुएं से निकालकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। फिलहाल परिजन जिन लोगों पर आरोप लगा रहे हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी, लेकिन घायल राजेश अभी तक बयान दर्ज करवाने की हालत में नहीं है। घायल के बयान दर्ज करने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...