Tuesday, July 14, 2026
Home Crime Uttarakhand एसटीएफ टीम ने किया एक और राष्ट्रीय घोटाले का खुलासा, 8 करोड़...

एसटीएफ टीम ने किया एक और राष्ट्रीय घोटाले का खुलासा, 8 करोड़ रूपये के साथ आरोपी गिरफ्तार

देशभर 123 मुकदमे और 2311 साइबर अपराधों में शामिल है आरोपी के नाम

देहरादून। उत्तराखंड की एसटीएम ने आज फिर एक और बड़े राष्ट्रीय घोटाले का खुलासा किया है। साथ ही पुलिस ने मामलें में शामिल एक शातिर अपराधी को भी ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी के नाम देश भर में 123 मुकदमे है और इतना ही नही अपराधी 2311 साइबर अपराधों में शामिल है।

गौरतलब है कि टेलीग्राम और इंस्टाग्राम आधारित सभी निवेश मॉडल घोटालों में साइबर पुलिस स्टेशन देहरादून (स्पेशल टास्क फोर्स) लगातार गिरफ्तारियां कर रही है।
इसी क्रम में साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन में देहरादून के ही निवासी ने एक मुकदमा दर्ज कराया था जिसके मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति ने टेलीग्राम के माध्यम से सम्पर्क कर पार्ट टाईम जॉब की लालच दी उसके बाद पीड़ित कॉल को खुद को “इन्फोटेक सोल्युशन कम्पनी” बताया और ऑनलाईन गुगल रिव्यु पर रेटिंग पर जॉब का ऑफर देकर लाभ कमाने की बात कही और कई टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया जिसके बाद कम्पनियों के नाम के लिंक भेजकर रेटिंग करने आदि सम्बन्धी टास्क देकर लाभ कमाने के नाम पर अलग अलग माध्यम से कुल 19,41,900 /- रुपये वसुल लिए।

मामलें की जानकारी मिलते ही साइबर थाने के इंस्पेक्टर देवेन्द्र नबियाल ने छानबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद साइबर टीम ने आरोपी को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम प्रशान्त कष्टवाल (29 वर्ष )है जो एल0आई0जी0-479 नालंदा परिसर केसर बागरोड इन्दौर मध्यप्रदेश का निवासी है।

अपराध का तरीका
पुछताछ में आरोपी ने बताया कि फर्जी बेवसाइट के माध्यम से वे खुद को “इन्फोटेक सोल्युशन कम्पनी” के कर्मचारी बताते है। और ऑनलाईन जॉब का ऑफर देकर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ देते है जिसके बाद अलग अलग कम्पनियों के नाम के लिंक भेजकर रेटिंग करने आदि सम्बन्धी टास्क देकर पैसे कमाते है। जिसके लिए अपराध फर्जी सिम और फर्जी सिम आईडी कार्ड का प्रयोग करते है। आरोपी ने यह भी बताया कि कमाए गए पैसे के लिए वे फर्जी बैंक खातों का प्रयोग करते है।

आरोपी के नाम उत्तर प्रदेश 25 महाराष्ट्र 02 तेलंगाना 49 दिल्ली 10 बिहार 02 तमिलनाडु 11 हरियाणा 04 कर्नाटक 04 गुजरात 04 आंध्र प्रदेश 02 छत्तीसगढ़ 03 उत्तराखण्ड 02 चंडीगढ़ 02 अरुणाचल प्रदेश 01 वेस्ट बेंगाल 02 आदि मिलाकर के कुल 123 मामलों में शामिल है। उत्तराखण्ड राज्य में ही 37 मामलों में आरोपी के नाम शामिल है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...

श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून।  श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद...

सहारनपुर में सिर्फ ₹30 के किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 30 रुपये...

दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में युवक की मौत, इलाके में तनाव

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया अंतर्गत शिवनारायणपुर स्थित एक मैदान में बीते रविवार की देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक...