Thursday, July 30, 2026
Home Crime India मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार

मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार

बिना वैध दस्तावेज के रखे गए नशीले कैप्सूल, पूछताछ में नशे के आदी लोगों को बेचने की बात कबूली

देहरादून। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), एएनटीएफ, औषधि निरीक्षक और सहसपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात सहसपुर और विकासनगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान धर्मावाला चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर से ट्रामाडोल युक्त नशीले कैप्सूल बरामद होने पर स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

संयुक्त टीम ने जांच के दौरान सांई मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। स्टोर संचालक जोनी सैनी (37 वर्ष) ने अपना औषधि विक्रय लाइसेंस तो प्रस्तुत किया, जो प्रथम दृष्टया वैध पाया गया, लेकिन दुकान की तलाशी के दौरान गल्ले के नीचे रखे प्लास्टिक कंटेनर से SPASMED ब्रांड के 14 पत्ते (कुल 112 ट्रामाडोल युक्त कैप्सूल) बरामद हुए।

जब अधिकारियों ने ट्रामाडोल युक्त दवाओं के खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड मांगा तो संचालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशे के आदी लोगों को ये कैप्सूल फुटकर में बेचकर अवैध रूप से मुनाफा कमाता था।

इसके बाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत सहसपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नशीली दवाओं की सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है।

एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस या एसटीएफ को दें। अधिकारियों ने कहा कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

बरामदगी
SPASMED (ट्रामाडोल युक्त) के 14 पत्ते
कुल 112 नशीले कैप्सूल

RELATED ARTICLES

देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस...

सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

देहरादून:  देहरादून पुलिस ने सेलाकुई थाना क्षेत्र में चोरी और वाहन चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर...

प्रेमनगर में 2 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को बेचने की थी तैयारी

देहरादून:  उत्तराखंड को "ड्रग्स फ्री देवभूमि" बनाने के अभियान के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए प्रेमनगर क्षेत्र...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

भ्रष्टाचार पर वार, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो सरकारी कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ऊधमसिंहनगर के सितारगंज तहसील कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई...

देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस...

सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

देहरादून:  देहरादून पुलिस ने सेलाकुई थाना क्षेत्र में चोरी और वाहन चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर...

प्रेमनगर में 2 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को बेचने की थी तैयारी

देहरादून:  उत्तराखंड को "ड्रग्स फ्री देवभूमि" बनाने के अभियान के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए प्रेमनगर क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार

बिना वैध दस्तावेज के रखे गए नशीले कैप्सूल, पूछताछ में नशे के आदी लोगों को बेचने की बात कबूली देहरादून। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ...

देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से...

अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत देहरादून पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस...

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

सारण। बिहार के सारण जिले में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत होने के...

दिनदहाड़े कारोबारी को रोककर मारपीट, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक पोल्ट्री व्यवसायी के साथ दिनदहाड़े मारपीट और नकदी लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित का...

फर्जी एसीबी अधिकारी बन शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी की मांग करने का...