Monday, September 21, 2026
Home Crime India फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार

फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड में अवैध हथियारों और फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने रुद्रपुर क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए हैं।

एसटीएफ के अनुसार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की जांच के दौरान काशीपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे की विवेचना के क्रम में यह कार्रवाई की गई। 10 जून की रात एसटीएफ और ऊधमसिंह नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने काशीपुर क्षेत्र से एक कार से चार अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद किए थे। मामले में फरार चल रहे आरोपी सौरभ अग्रवाल की तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में 11 जून की देर रात एसटीएफ टीम ने रुद्रपुर रोडवेज के पास से सौरभ अग्रवाल निवासी काशीपुर और उसके चालक अमित पाल निवासी कटोराताल, काशीपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक पंप एक्शन बंदूक 12 बोर, एक ऑटोमैटिक पिस्टल 30 बोर, एक ऑटोमैटिक पिस्टल 32 बोर, आठ जिंदा कारतूस और दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए।

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अब तक राज्य के अलग-अलग जनपदों में तीन मुकदमे दर्ज कर सात आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। एसटीएफ द्वारा अब तक 12 अवैध 3हथियार, 315 कारतूस और फर्जी लाइसेंस बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। एसटीएफ का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर अन्य संदिग्ध शस्त्र धारकों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार

क्लेमेनटाउन में प्लॉट के कमरे से 26 वर्षीय महिला का शव बरामद; हत्या की सूचना देने के बाद से आरोपी पति लापता, तलाश में...

शादीशुदा प्रेमिका की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार

23 वर्षीय रणदीप कौर की नहर में डूबने से मौत का आरोप; शव हरियाणा के फतेहाबाद में मिला था पटियाला। पातड़ां थाना पुलिस ने 23...

चावल कारोबार को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, फायरिंग से हाजीपुर चौहट्टा में मची दहशत

दराक। हाजीपुर चौहट्टा क्षेत्र में रविवार देर रात चावल के कारोबार से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार

क्लेमेनटाउन में प्लॉट के कमरे से 26 वर्षीय महिला का शव बरामद; हत्या की सूचना देने के बाद से आरोपी पति लापता, तलाश में...

शादीशुदा प्रेमिका की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार

23 वर्षीय रणदीप कौर की नहर में डूबने से मौत का आरोप; शव हरियाणा के फतेहाबाद में मिला था पटियाला। पातड़ां थाना पुलिस ने 23...

चावल कारोबार को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, फायरिंग से हाजीपुर चौहट्टा में मची दहशत

दराक। हाजीपुर चौहट्टा क्षेत्र में रविवार देर रात चावल के कारोबार से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले...

सदर बाजार में छठी कक्षा की छात्रा से यौन उत्पीड़न, 56 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

स्टेशनरी खरीदने गई छात्रा के साथ दुकान में घटना का आरोप; पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया केस नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली...

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...