Thursday, March 19, 2026
Home Crime India नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जालंधर में पीड़ित परिवार...

नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जालंधर में पीड़ित परिवार पर हिंसक हमला

जालंधर (पंजाब)- जालंधर के बस्ती दानिशमंदा क्षेत्र में नशे के अवैध धंधे के खिलाफ आवाज उठाना एक परिवार को भारी पड़ गया। शिवाजी नगर इलाके में नशा कारोबार से जुड़े लोगों ने शिकायत करने वाले परिवार को निशाना बनाते हुए हिंसक हमला कर दिया। इस हमले में एक गर्भवती महिला के परिजन सहित कई स्थानीय लोग घायल हो गए।

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, जब अचानक कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों, ईंटों और पत्थरों से हमला कर इलाके में दहशत फैला दी। हमले के दौरान सड़क किनारे मौजूद दुकानदार और राहगीर भी चपेट में आ गए। हालात ऐसे हो गए कि देर रात तक मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने एक दिन पहले ही स्थानीय थाने में नशा तस्करों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। परिवार का दावा है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही हमलावरों ने दोबारा हिंसा की।

गर्भवती महिला ने बताया कि इलाके में खुलेआम नशा बेचने वाले युवक उसके पति को नशे की लत लगाने की कोशिश कर रहे थे। पति को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए उसने पुलिस का सहारा लिया, लेकिन यही कदम तस्करों को नागवार गुजरा और उन्होंने बदले की कार्रवाई शुरू कर दी।

परिजनों का आरोप है कि इससे पहले भी झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और समझौता कराकर लौट गई थी। पुलिस के जाते ही आरोपियों ने फिर हमला बोल दिया। पीड़ितों का कहना है कि पूरी घटना मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें आरोपी खुलेआम धमकियां देते और हमला करते नजर आ रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय राजनीतिक नेता भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी और उनके बच्चों की सुरक्षा खतरे में बनी रहेगी।

RELATED ARTICLES

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...