रोहतक। शहर के नया बस स्टैंड के पास आजादगढ़ में किराए के मकान में रहने वाले बेटे ने ही मां की हत्या कर दी। बेटे ने सिर व गर्दन पर रोटी बनाने वाले तवे से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। हालांकि अभी तक इस हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस (Haryana Police) को दे दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतका की पहचान अमृत कॉलोनी निवासी करीब 65 वर्षीय कांता देवी के रूप में हुई है।
जो फिलहाल आजादगढ़ में किराए के मकान में रहती थी। बुधवार को महिला का शव घर में पड़ा हुआ मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार महिला की हत्या (Crime News) उसी के बेटे ने की है। हत्या के बाद बेटा भी फरार हो गया। मृतका के पड़ोसी उत्तर प्रदेश के रहने वाले साहिल ने सुबह शव देखा था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। फिलहालके पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह ने बताया कि अभी महिला के परिवार वालों को बुलाया गया है। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।







