Sunday, September 20, 2026
Home Crime India बुजुर्ग मां के साथ बेटे ने की मारपीट, ईंट-पत्थर से किया हमला,...

बुजुर्ग मां के साथ बेटे ने की मारपीट, ईंट-पत्थर से किया हमला, केस दर्ज

अबोहर। जिस मां ने बेटे को 9 महीने अपनी कोख में रखा, पैदा होने के बाद उसे पाल-पौष कर बड़ा किया, अब वही बेटा बुजुर्ग मां के साथ मारपीट कर रहा है। मामला पंजाब के अबोहर का है। अबोहर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी 85 वर्षीय बुजुर्ग मां पर ईंट-पत्थर से हमला किया। ये सब उसने इसलिए किया ताकि वह मां का घर हड़प सके। बुजुर्ग ने अपनी जान को बेटे से खतरा बताते हुए पुलिस से गुहार लगाई है। 85 साल की बुजुर्ग महिला ने एसएसपी सहित अन्य पुलिस उच्चाधिकारियों से उसे इंसाफ की मांग की है। अबोहर के कृष्णा नगरी वासी बुजुर्ग महिला शीला देवी पत्नी स्व. सरदारी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे हैं।

छोटा बेटा घर के पास ही स्टूडियो की दुकान चलाता है। बड़ा बेटा सुभाष नशे का आदी है और शराब पी कर नशे में रहता है। बुजुर्ग ने बड़े बेटे सुभाष को मकान का बनता हिस्सा दिया हुआ है, लेकिन अब वह पूरे मकान पर कब्जा करना चाहता है। इस वजह से बड़ा बेटा बुजुर्ग के साथ मारपीट करता है। बुजुर्ग का कहना है कि आरोपी बेटे उसके मकान की बिजली व पानी भी बंद दी है। वह शराब पीकर उसे जान से मारने की धमकियां देता है। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे जब शीला देवी अपने कमरे में सो रही थी, तभी सुभाष शराब के नशे में गालियां निकालने लगा।

बुजुर्ग ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। बुजुर्ग ने कमरे का गेट बंद कर अपनी जान बचाई। बुजुर्ग ने लिखित में पुलिस को शिकायत दी है कि उसे अपने बड़े बेटे सुभाष से जान का खतरा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह का कहना है कि बुजुर्ग महिला की शिकायत पर उनके आरोपी बेटे के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...