Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand महिला से स्नैचिंग का खुलासा: दून पुलिस ने दो आरोपियों को मोबाइल,...

महिला से स्नैचिंग का खुलासा: दून पुलिस ने दो आरोपियों को मोबाइल, ज्वेलरी सहित दबोचा

देहरादून। दून पुलिस ने महिला के साथ हुई स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे महंगे शौक पूरे करने और जल्दी पैसा कमाने के लालच में इस वारदात को अंजाम देने निकले थे। पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए दो मोबाइल फोन, डायमंड ईयररिंग, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

घटना 12 नवंबर को हुई, जब वादनी राधा अग्रवाल अपने ऑफिस से घर लौट रही थीं। गोविंदगढ़ रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया, जिसमें दो मोबाइल, ज्वैलरी और नगदी थी। शिकायत पर थाना कैन्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सुरागरसी व मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों—अनंत रावत और फैजल—को यमुना कॉलोनी सेकेंड क्लब के पास गिरफ्तार कर लिया। दोनों की उम्र 19 वर्ष है और वे देहरादून में मजदूरी व डेयरी कार्य करते हैं।

बरामदगी में दो मोबाइल फोन, दो डायमंड ईयररिंग, ₹2700 नगद और काला रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है। एसएसपी दून के निर्देश पर की गई इस त्वरित कार्रवाई में कोतवाली कैन्ट पुलिस टीम और एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...