Friday, May 15, 2026
Home Crime India उदयपुर में तस्करों ने वनकर्मियों पर की फायरिंग, वाहन के टायर और...

उदयपुर में तस्करों ने वनकर्मियों पर की फायरिंग, वाहन के टायर और शीशे पर लगी गोलियां

उदयपुर। जिले के भीण्डर थाना क्षेत्र तथा प्रतापगढ़ जिले के लसाडिय़ा फॉरेस्ट रेंज में डाइखेड़़ा गांव के पास देर रात वन विभाग के कर्मचारियों और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। वनकर्मियों ने तस्करों का पीछा किया तो तस्करों ने वनकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना को लेकर भीण्डर थाने में वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

घटना के समय रैंजर सोनम मीणा तथा उनकी टीम तस्करों का पीछा कर रही थी कि तस्करों ने वन विभाग की टीम पर फायरिंग की। जिसमें वनकर्मी बाल-बाल बच गए लेकिन उनकी चलाई गोलियों से वनकर्मियों के वाहन का टायर फट गया तथा शीशा टूट गया। भीण्डर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण कर तस्करों की चलाई गोलियों के तीन खाली खोल बरामद किए हैं।

खैर की लकड़ी की तस्करी की मिली थी सूचना
उप वन संरक्षक दारासिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी तस्कर खैर की लकड़ी का अवैध परिवहन कर ले जाने वाले हैं। इस पर रविवार देर रात रैंजर सोनम मीणा, वनरक्षक राजेंद्र डामोर, वेलदार मिठूलाल और वनसमिति के दो सदस्यों की टीम डाइखेडा के समीप मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी के लिए भेजा गया। इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी और उसे एस्कॉर्ट कर रही कार आते हुए दिखाई दी। वन विभाग की नाकाबंदी देखकर तस्करों ने अपने वाहन घुमा लिए।
सरकारी वाहन के स्टार्ट नहीं होने पर निजी वाहन के जरिए वन विभाग की टीम ने तस्करों के वाहनों का पीछा किया। पहले तो तस्करों ने अपने वाहनों की रफ्तार बढ़ा दी लेकिन वनकर्मियों का पीछा करते देख उन्होंने पहले हवाई फायर किया। वनकर्मियों ने तब भी पीछा जारी रखा तो तस्करों ने वन विभाग की टीम पर फायर किए। जिसमें एक गोली वनकर्मियों के वाहन के टायर लगा, जिससे वह फट गया। दूसरी गोली शीशे को चीरते हुए निकल गई। हालांकि दोनों बार वनकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद तस्कर फायर करते हुए निकल भागे। घटनास्थल उदयपुर जिले के भीण्डर थाना क्षेत्र का होने पर भीण्डर थाने में तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

हथियारों से लैस तस्कर का सामना कर रहे वनकर्मियों के पास डडे
इस घटनाक्रम से वन विभाग में संसाधनों की कमी को उजागर किया है। बताया गया कि वन विभाग की टीम जो नाकाबंदी में लगी थी, उनके पास हथियार के नाम पर महज डंडे थे। जबकि तस्कर हथियारों से लैस। वन विभाग ने फील्ड में रहने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को बंदूक तथा पिस्टल दिए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

जहांगीरपुर गांव के पास युवक का शव बरामद, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

बहादुरगढ़- जहांगीरपुर गांव के पास एक वेयरहाउस कर्मचारी का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...