Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand दस लाख की कीमत के 1600 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

दस लाख की कीमत के 1600 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

800 इंजेक्शन -BUPRENORPHINE और 800 इंजेक्शन- AVIL के बरामद

रुद्रपुर। एसटीएफ की नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, रुद्रपुर ने नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही कर अंतर्राज्यीय तस्कर से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए।
एसटीएफ ने थाना किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पंतपुरा तिराहा के पास से एक तस्कर वीरपाल पुत्र हरीश कुमार निवासी शरीफ नगर थाना देवरानियाँ जिला बरेली को गिरफ्तार किया।इसके कब्जे से कुल 1600 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए ।

अभियुक्त वीरपाल ने पूछताछ में बताया कि वे यह इंजेक्शन बरेली के अरविन्द नामक व्यक्ति से लाया है, जिसको वह रुद्रपुर, किच्छा में देने ले जा रहा था । रुद्रपुर, किच्छा क्षेत्र में ये फुटकर में अच्छे दाम में बिकता है।
अभियुक्त ने बताया कि वह अक्सर बरेली से नशीले इंजेक्शन लाता रहता है । अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

STF( एंटी नार्कोटिक्स) द्वारा अभी तक इस वर्ष 06.975 किलोग्राम स्मैक,  19 किलो 808 ग्राम चरस, 5.322 किलोग्राम अफीम, 300 किलोग्राम डोडा पोस्त,  37 किलो 100 ग्राम गांजा, 1600 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन,  एम०डी० 07 ग्राम मादक द्रव्यों की बरामदगी की गयी है एवं 46 तस्करों को गिरप्तार किया गया है।

अभियुक्त –

1- वीरपाल पुत्र हरिश कुमार निवासी शरीफ नगर  थाना देवरानियाँ जिला बरेली उम्र 29 वर्ष

बरामदगी
1 – कुल बरामदा 1600 इंजेक्शनों में से 800 इंजेक्शन -BUPRENORPHINE और 800 इंजेक्शन- AVIL
2- कार आल्टो  -, UP -25- EB- 9675

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...