Saturday, March 14, 2026
Home Crime UP गाजियाबाद के नाहल गांव से छह लोग गिरफ्तार, देश विरोधी गतिविधियों का...

गाजियाबाद के नाहल गांव से छह लोग गिरफ्तार, देश विरोधी गतिविधियों का आरोप

गाजियाबाद –  मसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी पर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री फैलाने का आरोप है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं।

अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को पुलिस, एटीएस और खुफिया एजेंसियों की टीम ने मसूरी क्षेत्र के नाहल गांव में कार्रवाई की। यहां से शावेज, जुनैद, फरदीन, इकराम, फजलू और जावेद नाम के छह लोगों को पकड़ा गया। सभी से मसूरी थाने में गहन पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में लोनी में एक यूट्यूबर पर हुए हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। इसी दौरान जांच के दौरान कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच एजेंसियों को इन लोगों के कुछ संदिग्ध संपर्कों और ऑनलाइन गतिविधियों की भी जानकारी मिली है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने आपस में एक समूह बनाकर सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए भड़काऊ संदेश साझा किए थे। फिलहाल एजेंसियां उनके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं।

स्थिति को देखते हुए नाहल गांव में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति पैदा न हो। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

RELATED ARTICLES

सहारनपुर में अधिवक्ता के घर घुसे बदमाश, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर हजारों की नकदी लूटी

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट की घटना सामने आई है। बाइक...

झुंडपुरा में शादी समारोह में खूनी झगड़ा, न्योछावर के पैसों के विवाद में किशोर की हत्या

नोएडा - ग्रेटर नोएडा के झुंडपुरा इलाके में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब न्योछावर के पैसों को लेकर हुए...

हर्ष फायरिंग विवाद में नया मोड़, युवक ने जहर खाकर दी जान

बुलंदशहर- कोतवाली नगर क्षेत्र के सराफा बाजार स्थित सुनारों वाली गली में हुए हर्ष फायरिंग के एक पुराने मामले ने गुरुवार को दुखद मोड़...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

हिमाचल प्रदेश के मल्होट में 45 वर्षीय भेड़ पालक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी फरार

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के एक भेड़ पालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात थाना शाहतलाई क्षेत्र के तहत आने वाले मल्होट...

सुनाम के गांव में 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) - पंजाब के सुनाम क्षेत्र के एक गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईएसआई से जुड़े मॉड्यूल के दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर (पंजाब)- पंजाब के अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी और आतंक से जुड़े...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

पंजोड़ा गांव में चोरी की वारदात से दहशत, रात में खुले दरवाजे का उठाया फायदा

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बंगाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत...

सहारनपुर में अधिवक्ता के घर घुसे बदमाश, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर हजारों की नकदी लूटी

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट की घटना सामने आई है। बाइक...

पुरानी रंजिश में परिवार की कार पर पीछे से किया हमला, टक्कर के बाद पेड़ से टकराई गाड़ी

भिवानी: हरियाणा के Delhi–Pilani National Highway 709E पर शनिवार सुबह एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते...

झुंडपुरा में शादी समारोह में खूनी झगड़ा, न्योछावर के पैसों के विवाद में किशोर की हत्या

नोएडा - ग्रेटर नोएडा के झुंडपुरा इलाके में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब न्योछावर के पैसों को लेकर हुए...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...