Friday, September 18, 2026
Home Crime India 30 वर्षीय महिला से छह आरोपियों ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

30 वर्षीय महिला से छह आरोपियों ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

हरियाणा। कैथल शहर के उद्योग मार्ग पर एक 30 वर्षीय महिला से छह आरोपियों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगलवार की सुबह कॉलोनी में लोगों ने महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। अब मृतक की बहन ने छह आरोपियों पर महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक महिला की बहन ने बताया कि सोमवार की रात उसकी 30 वर्षीय बहन अपने पांच माह के बच्चे संग घर पर सोई हुई थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई।

सुबह पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि उनके पड़ोस में रहने वाली उनकी बहन का शव उद्योग मार्ग पर मिला है। वे तुरंत मौके पर पहुंचीं। उसने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के साथ उसका आना जाना था। आशंका जताई कि छह आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसके बहन की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। दूसरी ओर महिला का शव मिलने से कॉलोनी में सनसनी फैल गई। इसके बाद सिविल लाइन व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके पर ही नमूने एकत्रित किए। महिला के हाथ में एक नाम भी लिखा हुआ था। उसके कुछ कपड़े भी उतरे हुए थे। एक पैर से पाजेब भी गायब थी। मौके पर पहुंची फाॅरेंसिक व साइबर एक्सपर्ट टीम ने अनुमान लगाया कि महिला की मौत गला दबाने से की गई है।

आशंका जताई गई कि उसकी हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। महिला यहां सुनसान पड़े कमरे में कब, किसके साथ पहुंची और उसकी किसने हत्या की यह जांच का विषय है। मृतक महिला की बहन के अनुसार, उसकी बहन का करीब दो साल पहले ही तलाक हो चुका है। इसके बाद से वह अपने बच्चे संग पति से अलग रह रही थी। वह मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों को पाल रही थी। वह रात को किस समय लापता हुई, उस समय का किसी भी पड़ोसी को पता नहीं लग पाया। उन्हें सुबह होने पर पुलिस के माध्यम से महिला की मौत होने की सूचना मिली। उसने बताया कि कुछ लोगों का उसके घर आना जाना है। शंका जताई कि उन्होंने ही दुष्कर्म के बाद हत्या की है।

शहर के उद्योग मार्ग पर एक 30 वर्षीय महिला का शव मिला है। इसके बाद सिविल लाइन थाना की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। इस मामले में मृतक महिला की बहन की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...