Thursday, September 17, 2026
Home Crime Uttarakhand दुकानदार के बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दुकानदार के बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। लालजीवाला में देर रात ग्राहकों को लेकर झुग्गी झोपड़ी में दुकान चलाने वाले दो व्यक्तियों के बीच झगड़ा हो गया। एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस बीच बचाव करने आए दुकानदार के बेटे को भी चाकू से गोद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लिया।

घायल को अस्पताल में भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। रोड़ीबेलवाला चौकी क्षेत्र के लालजीवाला में रामजीत (50 वर्ष) झुकी झोपड़ी में ही परचून की दुकान चलाते हैं और पास में ही केदार उर्फ खैरिया की भी दुकान है। रात में दुकानों पर ग्राहक को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। नशे की हालत में केदार ने चाकू उठा लिया और रामजीत पर वार करने शुरू कर दिए। इसी बीच रामजीत का 20 वर्षीय पुत्र दिनेश बीच बचाओ करने के लिए आया तो उस पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और रामजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हत्या की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी।

जिस पर नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई सतेंद्र बुटोला, रोडीबेलवाला चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल रामजीत को जिला अस्पताल भिजवाया। साथी मृतक दिनेश के शव को कब्जे में लिया। रामजीत की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...