Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दुकानदार की गोली मारकर की हत्या, तीन नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुकानदार की गोली मारकर की हत्या, तीन नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

मधेपुरा। पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसंडी से मराठी जाने वाली नहर पर दवा दुकानदार मो. सबुल उर्फ नसबुल (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन नामजद आरोपियों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो मोबाइल जब्त हुआ है। इसकी जानकारी शुक्रवार को उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था। 30 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियाें में पुरैनी थाना क्षेत्र के फूलपुर वार्ड सात के सरयुग साह के बेटे श्रीकांत साह, मणिकलाल साह के बेटे अमोद कुमार और आलमनगर थाना क्षेत्र के फोरसाही गांव के घनश्याम साह शामिल हैं। मंगलवार की देर संध्या बेखौफ बदमाशों ने मो. सबुल उर्फ नसबुल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद बदमाशों ने पुरैनी से कड़ामा जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क में बासुदेवपुर-कड़ामा के बीच बांसबाड़ी के समीप सड़क किनारे शव को फेंक दिया था। घटना की सूचना पुलिस को सुबह में मिली।
आलमनगर थाना क्षेत्र के बसनबाड़ा पंचायत के वार्ड नौ चकरामी बासा निवासी मो. मुस्लिम के बेटे सबुल उर्फ मो. नसबूल पुरैनी मुख्यालय के डुमरैल चौक के समीप दवा की दुकान चलाता था। वह मंगलवार की संध्या में प्रत्येक दिन की तरह दुकान बंद कर वापस अपने घर जा रहा था। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों को काफी चिंता होने लगी। रात्रि में मोबाइल के माध्यम से उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया। बुधवार की सुबह लगभग छह बजे पुलिस के माध्यम से सूचना दी गई की मो. सबूल का शव कड़ामा के मराठी नहर के समीप से बरामद हुआ है।
एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि चार दिसंबर की सुबह में मो. सबुल उर्फ नसबूल की अपराधियों ने रुपए की लेन-देन को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र मो. राहुल आलम के शिकायत आवेदन पर पुरैनी थाना में तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। छापेमारी टीम में पुरैनी थानाध्यक्ष राघव शरण, दारोगा राकेश कुमार, कुंदन पासवान, थाना के सशस्त्र बल एवं कर्मी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...