Thursday, March 19, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी से बात करने से...

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी से बात करने से रोका तो सिरफिरे ने की पति की हत्या, महिला से दुष्कर्म

नई दिल्ली, 26 मई। राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के किशनगढ़ स्थित कटवारिया सराय इलाके में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने दंपती पर हथौड़े से हमला कर पति की हत्या कर दी, फिर लहूलुहान महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी को 700 किलोमीटर पीछा कर रायबरेली (उप्र) से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अखिलेश (40) ने 20 मई को तड़के वारदात को अंजाम दिया। पति ने अखिलेश को अपनी पत्नी से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी, जिससे नाराज होकर उसने हत्या और दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया। घटना के समय अखिलेश नशे में था।

हथौड़े से किए वार, फिर की दरिंदगी

हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां महिला का इलाज जारी है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई है।

आरोपी और पीड़ित एक ही पेशे से जुड़े थे

जानकारी के अनुसार, झांसी निवासी दंपती और रायबरेली का रहने वाला आरोपी दिल्ली में राजमिस्त्री का कार्य करते थे और एक-दूसरे को पहले से जानते थे। कुछ साल पहले गुरुग्राम में मुलाकात के बाद उनके बीच जान-पहचान बढ़ी। बाद में सभी कटवारिया सराय में पास-पास कमरों में रहने लगे।

अखिलेश को पीड़िता से बातचीत बंद होने पर शक हुआ कि महिला किसी और से बात कर रही है, इसी जलन और अपमान की भावना से उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

गिरफ्तारी के बाद किए चौंकाने वाले खुलासे

दिल्ली पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर उसे रायबरेली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया और हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस जांच जारी, सुरक्षा को लेकर सवाल

इस वारदात ने राजधानी में प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, मनोवैज्ञानिक समस्याओं, और एकतरफा जुनून से जुड़े अपराधों को लेकर गंभीर चिंता खड़ी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, बलात्कार और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...