Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand सैक्स रैकेट का खुलासा, 5 महिलाओं सहित नौ गिरफ्तार

सैक्स रैकेट का खुलासा, 5 महिलाओं सहित नौ गिरफ्तार

हरिद्वार। कलियर के एक बड़े होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस व एंटी ह्यूमन टै्रफिकिंग सेल ने पांच महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि होटल मालिक व मैनेजर फरार होने मे सफल रहे जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने होटल से तीन नाबालिगों को भी मुक्त कराया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना कलियर पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक होटल में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त टीम द्वारा बताये गये होटल रहमत साबरी गेस्ट हाउस सोहलपुर रोड कलियर पर छापेमारी की गयी। इस दौरान 5 महिलाओं व 4 पुरुषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना पिरान कलियर पर अनैतिक देह व्यापार एक्ट व पोक्सो अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मुस्तफा पुत्र रसीद काफी समय से गिरोह बनाकर देह व्यापार का धंधा चल रहा था तथा अपने गेस्ट हाउस पर बाहर से गरीब महिलाओं को काम दिलाने के नाम पर ग्राहकों का इंतजाम कर देह व्यापार करवाया जाता था, जिसके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।

पकड़े गए आरोपियों के नाम रवि कुमार पुत्र नाथीराम निवासी ग्राम तेलपूरा थाना बुग्गावाला हरिद्वार, फरमान पुत्र इलियास निवासी ग्राम तेलपूरा थाना बुग्गावाला हरिद्वार, अजय पुत्र श्याम प्रसाद निवासी पूर्वीनाथ नगर मद्रासी मोहल्ला ज्वालापुर हरिद्वार और सागर पुत्र जोगेंद्र निवासी बागराणा थाना लोनी गाजियाबाद बताए गए हैं। जबकि मुस्तफा पुत्र रसीद निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार (गेस्ट हाउस संचालक) और आदिल अर्फी पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी पहाड़गंज नबी करीम सेंट्रल दिल्ली हाल (गेस्ट हाउस मेनेजर) फरार हैं। जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिलबर नेगी, उप निरीक्षक मनोज रावत वीरेंद्र नेगी, हेमदत्त भारद्वाज,महिला उप निरीक्षक एकता ममगाई, राखी रावत, हैड कांस्टेबल, जमशेद अली, सोनू चौधरी, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह इमरान अली, मुकेश, सरिता राणा और चालक नीरज राणा शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...