Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बंबीहा गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार, यादविंदर सिंह की हत्या मामले में...

बंबीहा गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार, यादविंदर सिंह की हत्या मामले में बड़ा खुलासा

फरीदकोट (पंजाब): फरीदकोट पुलिस, काउंटर इंटेलिजेंस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की संयुक्त कार्रवाई में एक हफ्ते पहले हुए चर्चित हत्या कांड का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने बंबीहा गैंग से जुड़े सात आरोपियों को गिरफ़्तार किया है, जिनमें तीन शूटर और चार सहयोगी शामिल हैं।

हत्या के पीछे गैंगवार, निशाना था कोई और, मारा गया ड्राइवर
यह वारदात 22 जुलाई को ब्राह्मण वाला गांव में उस समय हुई थी, जब मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने एंडेवर कार में बैठे यादविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। यादविंदर उस समय जीवनजोत सिंह उर्फ जुगनू की गाड़ी चला रहा था। जांच में सामने आया है कि असली निशाना जुगनू था, जो सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में क्लीनचिट पा चुका है।

विदेश में बैठा गैंगस्टर लक्की पटियाल था साजिशकर्ता
फरीदकोट रेंज के डीआईजी अश्विनी कपूर और एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि हत्या की योजना बंबीहा गैंग से जुड़े विदेश में रह रहे गैंगस्टर गौरव उर्फ लक्की पटियाल ने रची थी। लक्की ने अपने भाई दीपक मान की मौत का बदला लेने के लिए जुगनू को मारने का आदेश दिया था।

गिरफ्तारी के दौरान फायरिंग, घायल हुआ आरोपी
मुख्य शूटर चिंकी को सिरसा से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के समय जब उसे हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए ले जाया गया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार किए गए शूटर हैं – जैतो निवासी चिंकी, जलालाबाद का गुरमीत सिंह उर्फ गुंबर राजपूत और मनप्रीत सिंह उर्फ गटरी। इनके चार सहयोगी – सिरसा का सूरज कुमार, फिरोजपुर निवासी जसवंत सिंह उर्फ मंगल, हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन और बंटी भी पकड़े गए हैं। इन्होंने शूटरों को आश्रय, धन और हथियार मुहैया कराए थे।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्तौल, 21 कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...