Sunday, September 20, 2026
Home Crime India चने का खेल खेलने में 42 लाख जीतने का झांसा देकर सात...

चने का खेल खेलने में 42 लाख जीतने का झांसा देकर सात लाख हड़पे

गाजियाबाद। दिल्ली मयूर विहार के रहने वाले ठेकेदार श्याम सुंदर शर्मा से कुछ लोगों ने मकान बनवाने का ठेका देने का झांसा देकर मुलाकात की। इसके बाद चने का खेल खेलने और उसमें 42 लाख जीतने का दावा दिखाकर सात लाख रुपये हड़प लिए। मामले में उन्होंने क्रॉसिंग पब्लिक थाने में शिकायत दी है।

पुलिस को दी शिकायत में श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि वह दिल्ली एनसीआर में मकान निर्माण करने का ठेका लेते हैं। राकेश यादव नाम के व्यक्ति ने कॉल कर उनसे संपर्क किया और कहा कि उसके साहब नोएडा में मकान बनवाना चाहते हैं। 29 जून को राकेश यादव ने उन्हें अपने साहब से मिलने के लिए बुलाया और क्रासिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी में ले गए, जहां उसने एक व्यक्ति को पंडित जी और नेता कहते हुए मुलाकात कराई।

इसके बाद वे उन्हें दोनों मिट्टी के भराई का ठेका लेने वाले एक व्यक्ति के साथ नोएडा में साइट दिखाने ले गए। वहां पहुंचकर सभी होटल में रुके। वहां पहुंचकर राकेश में एक व्यक्ति को कॉल कर बुलाया। इसके बाद एक फार्मूला श्याम सुंदर को बताकर, बुलाए गए व्यक्ति के साथ चने का खेल खेलने के लिए कहा गया। जिसमें बोली भी लगाई गई। आरोप है कि खेल में 42 लाख रुपये श्याम सुंदर की जीत का दावा किया और फिर राकेश ने उस व्यक्ति से रकम देने को कहा तो उसने शर्त रखी की जीती हुई रकम के बराबर श्याम रुपये दिखाए तो रुपये दूंगा।

श्याम सुंदर सात लाख रुपये लेकर अगले दिन उनके पास पहुंचे। तो सभी लोग मेरठ के एक होटल में इकट्ठा हुए। वहां पर रुपये लेकर दोबारा वही चने का खेल खेला गया, जिसमें इस बार एक करोड़ रुपये तक की बोली लगाई गई। बाद में उनसे कहा कि वह एक करोड़ रुपये हार गए हैं। इसके बाद वे रकम मांगने लगे। रुपये न देने पर वहां से जाने न देने की धमकी दी। उन्होंने खेल खेलने से मना कर दिया और आगे का खेल मिट्टी की भराई के ठेकेदार से खेलने को कहा।

इस बार 96 लाख रुपये जीते जाने की बात कही। फिर जीती गई रकम को देने से पहले रुपये दिखाने की बात कही। श्याम का कहना है कि किसी तरह वह वहां से जान बचाकर निकले। धोखाधड़ी का एहसास होने पर मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...