ऊधमसिंह नगर। काशीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। काशीपुर में चैती मेले में दुकान लगा रहे जूस कारोबारी के 13 महीने के बच्चे को घुमाने के बहाने ले गए नौकर ने गला रेतकर झाड़ियों में फेंक दिया। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







