Monday, September 21, 2026
Home Crime India युवक का शव बरामद होने से फैली सनसनी, जांच शुरू

युवक का शव बरामद होने से फैली सनसनी, जांच शुरू

मुजफ्फरपुर। करजा थानाक्षेत्र के प्रतापपुर गांव स्थित एक पोखर से युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भटौना वार्ड-12 निवासी भोला राय के कुंदन कुमार (21) के रूप में हुई है। कुंदन 10 दिन पहले लापता हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शव को बोरे में डालकर उसमें बालू और ईंट-पत्थर भरकर पानी में फेंका गया था। प्रतापपुर के चौर पोखर में पानी कम होने के बाद स्थानीय लोगों ने दुर्गंध महसूस की और शव को देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव सड़े-गले हालत में मिला था, लेकिन परिजनों ने कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर कुंदन कुमार की शिनाख्त की।

मृतक की मां शारदा देवी ने 30 नवंबर को अपने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट करजा थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने अपहरण की आशंका जताई थी और पुलिस से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई थी। परिजनों का कहना है कि कुंदन अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद से परिवार उसे खोजने में जुटा था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। वहीं, शव मिलने की खबर के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। कुंदन के माता-पिता मौके पर पहुंचे और बेटे की पहचान की। घटना के बाद परिजनों ने चीख-पुकार करते हुए आरोप लगाया कि कुंदन की हत्या की गई है।

सरैया के एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। शव सड़ी-गली अवस्था में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच से आगे की जानकारी मिलेगी। फिलहाल हत्या की आशंका के तहत जांच जारी है। इस घटना ने ग्रामीणों में भय और गुस्सा पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग मामले की सख्त जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले में इस तरह की घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...