Friday, September 18, 2026
Home Crime India सरपंच ने अपने बेटे और साथियों के साथ मिलकर दो भाइयों को...

सरपंच ने अपने बेटे और साथियों के साथ मिलकर दो भाइयों को घेरकर मारी गोली, मुक़दमा दर्ज 

पंजाब। अमृतसर जिले के गांव रामगढ़ में कांग्रेस सरपंच ने अपने बेटे और साथियों के साथ मिलकर गुंडागर्दी की। सरपंच अपने साथियों समेत दो भाइयों को घेरा और गोली मार दी। गोली लगने से एक भाई की मौत हो गई है और दूसरा घायल है। पुलिस ने सरपंच समेत एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस घटना के पीछे की वजह जमीन विवाद को बता रही है। वहीं मृतक के रिश्तेदारों का कहना है कि सरपंच और उसका परिवार नशे का धंधा करता है। विरोध के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह निवासी गांव रनगढ़ ने पुलिस को बताया है कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उनके पिता विक्रमजीत सिंह गांव के भरोसेमंद व्यक्ति हैं। आने वाले पंचायत चुनाव में सरपंची का चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। यही वजह थी कि गांव के लोगों का कामकाज करवाने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। गांव के कुलदीप सिंह का घर में काफी आना जाना था। उन्हीं के गांव के हरदीप सिंह और कुलदीप सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

बुधवार की देर रात कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह और गांव के अन्य लोग उनके घर आए थे। इस बीच गांव के सरपंच निरवैर सिंह के साथ मिलकर हरदीप सिंह और उसके साथियों ने जमकर उत्पात मचाया। गाली गलौज और शोर शराबा किया गया और धमकी दी कि कुलदीप सिंह की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लेंगे। गुरुवार की सुबह 8:30 बजे वह अपने पिता, कुलदीप सिंह और कुछ अन्य लोगों के साथ शिकायत करने हरदीप सिंह के घर की तरफ जा रहे थे। वहां पर पहले से ही कर्मजीत सिंह मौजूद था।

उन्हें देखते ही कर्मजीत सिंह ने फोन कर सरपंच को मौके पर बुला लिया। इसके बाद हरदीप सिंह ने भी गाली गलौच की। वह वापस अपने घर की तरफ चल पड़े। गली में दूसरे तरफ से सरपंच निरवैल सिंह अपने बेटे विशाल सिंह, जश्न सिंह, सुखवंत सिंह, गंजा, सतनाम सिंह, सिमरन सिंह, अमरबीर सिंह के साथ आया। सभी के पास हथियार थे। उन्हें देखते ही उन पर हमला कर दिया। फायरिंग भी की। इस दौरान उनके चाचा मनजीत सिंह लाडी की कमर में गोली लगी। वहीं पिता विक्रमजीत सिंह की टांग में गोली लगी। उन्होंने शोर मचा दिया। बचाव में घर की तरफ भागे। पीछाकर आरोपी घर तक आ पहुंचे। घर के अंदर खड़ी बोलेरो गाड़ी में तोड़फोड़ की। आरोपियों के साथ बाज सिंह और सुभाष सिंह भी मौजूद थे।

ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी फायरिंग करते भाग निकले। उन्होंने अपने चाचा और अपने पिता को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चाचा की मौत हो गई है। उनके पिता की हालत गंभीर बनी है। थाना घरिड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...