Thursday, June 18, 2026
Home Crime India समस्तीपुर दोहरे हत्याकांड का खुलासा: मुख्य साजिशकर्ता सहित चार गिरफ्तार

समस्तीपुर दोहरे हत्याकांड का खुलासा: मुख्य साजिशकर्ता सहित चार गिरफ्तार

जमीन विवाद में की गई थी प्रॉपर्टी डीलर और टोटो चालक की हत्या

बिहार। समस्तीपुर के मुक्तापुर में पिछले वर्ष हुए प्रॉपर्टी डीलर और टोटो चालक की सनसनीखेज दोहरी हत्या का पुलिस ने एसटीएफ की सहायता से खुलासा कर दिया है। मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार के सुधीर मधान व उसका बेटा अमन मधान, कल्याणपुर क्षेत्र का शूटर आशुतोष कुमार और बाइक चलाने वाला अपराधी फूलबाबू राम शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस और दो पल्सर बाइक भी बरामद की हैं।

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर 2023 को मुक्तापुर गांव के पास दिनदहाड़े जमीन कारोबारी विजय गुप्ता और दिव्यांग टोटो चालक गणेश सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह मामला पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बना हुआ था।

घटना के तुरंत बाद मृतक के साथ मौजूद सुधीर मधान को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सबूतों की कमी के कारण वह जमानत पर छूट गया। इसके बाद एसटीएफ के सहयोग से तकनीकी इनपुट और गोपनीय जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। पुलिस ने सबसे पहले वारदात में इस्तेमाल बाइक और उसे चलाने वाले फूलबाबू राम को पकड़ा। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि विजय गुप्ता की हत्या के लिए सुधीर मधान ने पांच लाख रुपये, हथियार और गोलियां देने की डील की थी तथा पहचान के लिए मृतक की फोटो भी दिखाई गई थी।

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन सुधीर ने जमीन दिखाने के बहाने दोनों मृतकों को टोटो में लेकर चिमनी के पास बुलाया, जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। हत्या के बाद हथियार वापस सुधीर को सौंप दिए गए। अमन मधान ने पैसा किस्तों में दिया था, जिसमें से एक लाख रुपये मोबाइल ट्रांजेक्शन के जरिए भेजे गए थे। फूलबाबू की जानकारी के आधार पर मुख्य शूटर आशुतोष को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से देसी कट्टा और कारतूस मिले।

एसपी ने बताया कि सुधीर मधान के खिलाफ वैशाली और समस्तीपुर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसकी जमानत रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू करेगी। जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के पीछे कई जमीन विवाद जुड़े हुए थे। एक अन्य फरार शूटर की तलाश में छापेमारी जारी है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...