Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand रुद्रप्रयाग डबल मर्डर केस: महिला और बेटे की हत्या का आरोपी दिल्ली...

रुद्रप्रयाग डबल मर्डर केस: महिला और बेटे की हत्या का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। सुमाड़ी क्षेत्र में महिला और उसके नौ वर्षीय बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दिल्ली से पकड़ा गया और सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 6 मार्च की शाम जखोली चौकी को सूचना मिली थी कि सुमाड़ी गांव के एक किराये के कमरे से तेज बदबू आ रही है और अंदर कुछ संदिग्ध स्थिति दिखाई दे रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण किया। कमरे के अंदर कंबल से ढंके महिला और उसके बेटे के शव मिले, जबकि उनके साथ रह रहा व्यक्ति वहां से गायब था।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी दीपक बहादुर अपनी पत्नी और नौ साल के बेटे के साथ करीब एक महीने से उस मकान में किराये पर रह रहा था।

तकनीकी जांच और सुरागों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दिल्ली में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर 8 मार्च की शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नेपाल के दैलेख जिले के निवासी दीपक बहादुर उर्फ दिल बहादुर के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी व बच्चे नेपाल में रहते हैं। मृतका कमला शाही भी विवाहित थी और उसके दो बच्चे बताए गए हैं। वर्ष 2025 में दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जिसके बाद वे साथ रहने लगे। पहले दोनों उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र में रहे और बाद में रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी में किराये के मकान में रहने लगे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर घरेलू बातों को लेकर विवाद होता रहता था। पुलिस के मुताबिक, होली के दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जो बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान गुस्से में आरोपी ने महिला और उसके बेटे का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शवों को कंबल से ढक दिया और वहां से फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...