Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण– चारों अभियुक्तों का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत,...

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण– चारों अभियुक्तों का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत, लाए जा रहे हैं देहरादून

पूछताछ में कई अहम तथ्य हाथ लगे

अहम सवाल, करोड़ों का सोना कहाँ ठिकाने लगाया

देहरादून। रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में दिनांक 22/11/23 की रात्रि दून पुलिस द्वारा बिहार के मुजफ्फरपुर में राजेपुर इलाके से घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त अखिलेश उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी को बाद पूछताछ विधिवत गिरफ्तार कर मौके से तीन अन्य लोगों 1- आशीष कुमार 2- कुंदन कुमार 3- मो0 आदिल को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया था।

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि किसी भी घटना को अंजाम देने से पूर्व गैंग के सरगना द्वारा जेल से अभियुक्त मोहम्मद आदिल के पास अन्य गुर्गों के माध्यम से पैसे भिजवाए जाते थे, जिसके द्वारा कुंदन व अपने अन्य साथियों को उक्त पैसा नगद दिया जाता था, जो उक्त पैसों को हवाला व मोबाइल के माध्यम से घटना में शामिल अभियुक्तों को ऑनलाइन ट्रांसफर करते थे।

देहरादून में हुई घटना के बाद भी अभियुक्त कुंदन द्वारा मुख्य अभियुक्त अभिषेक को 12 नवंबर को 01 लाख रु0 कैश दिया गया था तथा अभियुक्त आशीष द्वारा मुख्य अभियुक्त अभिषेक को घटना के बाद अपने घर मे आश्रय दिया गया था।

गिरफ्तार चारो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा आज बिहार में माननीय न्यायालय के समक्ष ट्रांजिट रिमांड हेतु पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा सभी अभियुक्तों का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत किया गया, अभियुक्तों को देहरादून लाया जा रहा है, जिनसे देहरादून में घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

मुख्य अभियुक्त अभिषेक द्वारा बताया गया कि अप्रैल 2023 को रायगंज पश्चिम बंगाल में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम पर डकैती करने के एवज में गैंग द्वारा उसको 6 लाख रुपए दिए गए थे

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- अखिलेश कुमार उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी पुत्र स्व वैदनाथ सिंह नि- ग्राम बसंतपुर पोस्ट – मथुरापुर, जिला थाना बाजपटही, जिला सीतामढी, बिहार, उम्र -21 वर्ष

2- कुन्दन कुमार पुत्र कामेश्वर प्रसाद निवासी – विसम्भरापुर पोस्ट – मधुबनी, थाना साहेबगज, जिला मुज्जफरपुर, बिहार, उम- 27 वर्ष

3- मोहम्मद आदिल खान पुत्र स्व0 मतलूब असगर निo – मौहल्ला मिल्लट नगर स्टार computer Intitute के सामने फुलवारी शरीफ थाना फुलवारी शरीफ, पटना, बिहार उम्र -29 वर्ष

4- आशीष कुमार पुत्र सुनील सिंह निo बल्थी नरसिंह, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 23 वर्ष

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...