Thursday, September 17, 2026
Home Crime India अंबाला में लव मैरिज से नाराज रिश्तेदार का हमला, युवक की मां...

अंबाला में लव मैरिज से नाराज रिश्तेदार का हमला, युवक की मां को ईंट मारकर किया घायल

प्रेम विवाह से नाराज लड़की के चाचा पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

अंबाला। हरियाणा के अंबाला शहर में प्रेम विवाह को लेकर उपजा विवाद हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि प्रेम विवाह से नाराज लड़की के चाचा ने युवक के घर में घुसकर उसकी मां पर हमला कर दिया। ईंट से किए गए वार में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जोगीवाड़ा निवासी गीता देवी ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे अजय सिंह ने 16 जुलाई को पटियाला के असरपुर गांव निवासी हरप्रीत कौर से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया था और फिलहाल वे अदालत के निर्देश पर सेफ हाउस में रह रहे हैं।

शिकायत के मुताबिक, 30 जुलाई की शाम गीता देवी अपने छोटे बेटे के साथ घर पर थीं। इसी दौरान हरप्रीत कौर का चाचा बलजीत सिंह कथित तौर पर जबरन घर में घुस आया। आरोप है कि उसने प्रेम विवाह को लेकर नाराजगी जताते हुए पहले गाली-गलौज और मारपीट की, फिर पास में पड़ी ईंट उठाकर गीता देवी के सिर पर हमला कर दिया। हमले में उनके माथे पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

अंबाला सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ घर में जबरन घुसने, मारपीट करने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...