Sunday, September 20, 2026
Home Crime India शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया इंकार, आरोपी...

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया इंकार, आरोपी फरार

पंजाब। आम आदमी पार्टी के लुधियाना हलका पूर्वी से विधायक दलजीत सिंह गरेवाल भोला के नजदीकियों में शामिल समाजसेवी चेतन बवेजा के खिलाफ थाना डिवीजन दो की पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। दुष्कर्म पीड़िता ने समाजसेवी चेतन बवेजा पर कई तरह के गंभीर आरोप गाए है। चेतन बवेजा ने दुष्कर्म पीड़िता को धमकियां खुद तो दी ही, साथ ही अपने साथियों को भेज धमकियां दिलवाई और समझौते का दबाव बनाया। जब पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया तो उस पर बेटे को पांच लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया। पुलिस ने समाजसेवी चेतन बवेजा पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चेतन बवेजा ने उसे अपने दफ्तर चीमा चौक के पास नौकरी दी थी। इसी दौरान चेतन बवेजा ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे पता चला तो पीड़िता ने शिकायत देने की बात की। आरोपी चेतन बवेजा ने उसे शादी का झांसा दिया। शादी का झांसा दे वह उसे कई बार दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी ने इन्कार कर दिया।

आरोपी चेतन बवेजा लगातार उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। चेतन बवेजा ने अपने दो साथियों को उसकी बहन के घर भेजा और धमकियां देने के साथ साथ पैसे लेकर समझौता करने का दबाव बनाया। वह किसी हाल में नहीं मानी तो उसे गर्भपात कराने का भी दबाव बनाया। अगस्त 2023 में उसने हैबोवाल के निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इसके बाद चेतन बवेजा ने फिर से उस पर दबाव बनाया कि अपना बच्चा पांच लाख रुपये में किसी को बेच दे और उसका पीछा छोड़े और दूसरी जगह शादी करा ले।

लगातार धमकियां मिलने से परेशान पीड़िता ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों के पास भेजी। उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सहा पाए गए तो आरोपी चेतन बवेजा को दुष्कर्म मामले में नामजद कर लिया। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों पर धमकियां देने और समझौते का दबाव है, उनकी भी जांच की जा रही है। एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...