Saturday, September 19, 2026
Home Crime India छह साल की बच्ची के साथ किया दुराचार, फिर गला घोंटकर की...

छह साल की बच्ची के साथ किया दुराचार, फिर गला घोंटकर की हत्या, दोषी को आजीवन कारवास की सजा

पानीपत। सेक्टर 25 पार्ट टू में गंदे नाले के पास झाड़ियों में छह साल की बच्ची के साथ दुराचार कर उसकी गला घोंटकर हत्या करने के दोषी को अदालत ने कठोर आजीवन कारवास की सजा सुनाई है। दोषी पर अदालत ने 1.25 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सुखप्रीत सिंह ने दोषी को सजा सुनाते हुए कहा ये मानव के भेष में राक्षस है, जब तक जियेगा, जेल में रहेगा। इसने बच्ची को बिस्कूट दिलाने के बहाने उसका अपहरण कर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। कोर्ट ने इस मामले में महज 20 माह में सजा सुनाई है।

उत्तर प्रदेश के शाहजानपुर जिले का एक परिवार पानीपत में किराये पर रहता है। यहीं पर घर का मुखिया एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी छह साल की बच्ची 15 अगस्त 2022 को एक फैक्टरी के पास पार्क में खेल रही थी। उसके साथ उसका छोटा भाई भी था। यहीं एक ढाबे पर काम करने वाला ईश्वर निवासी कृष्णा गार्डन बच्ची को बिस्कूट दिलाने के बाद अगवा कर अपने साथ ले गया था। उसने सेक्टर 25 पार्ट टू में नाले के पास झाड़ियों में ले जाकर इस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या कर शव को उसने झाड़ियों में छुपा दिया था।

पीड़ित पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस व परिजनों ने बच्ची के शव को नाले के पास से अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया था। तत्कालीन एसपी शशांक कुमार सावन ने भी वारदात स्थल का जायजा लेकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें ईश्वर बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया था। पुलिस ने अगले ही दिन उसे गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उससे गमछा बरामद किया था। जिससे उसने बच्ची का गला घोंटा था। अब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सुखप्रीत सिंह ने दोषी ईश्वर को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 1.25 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। ये केस फास्ट ट्रेक कोर्ट में चला था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...