Friday, June 19, 2026
Home Crime India 48 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा पुलिस रिमांड...

48 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा पुलिस रिमांड पर

पीड़िता के इशारों से सामने आई सच्चाई, पुलिस ने टेक्निकल टीम के सहयोग से पकड़ा आरोपी

राजस्थान। पीसांगन थाना क्षेत्र में 18 मई को एक विशेष रूप से सक्षम विवाहिता के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि 19 मई को पीड़िता के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि 18 मई की सुबह 5 बजे वह खेत पर चला गया था। जब वह दोपहर 12 बजे घर लौटा, तो उसकी पत्नी रोती हुई मिली। पूछताछ करने पर विवाहिता, जो मानसिक रूप से विमंदित है, ने इशारों में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया और उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए बयान दर्ज कराने के लिए एक विशेष शिक्षक की सहायता ली गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने 37 वर्षीय रंजीत उर्फ रणजीत निवासी दांतड़ा को उसके घर से डिटेन कर थाने लाकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रहलाद सहाय, हेड कांस्टेबल गणेशराम सामरिया, कांस्टेबल प्रकाश जाखड़, महेंद्र कुमावत, राजेंद्र थांकण, सुखाराम और प्रीति वैष्णव शामिल थे।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...