Sunday, September 20, 2026
Home Crime India राजस्थान एसआई पेपर लीक: तीन प्रोबेशनर सब-इंस्पेक्टर्स गिरफ्तार, 130 से अधिक आरोपी...

राजस्थान एसआई पेपर लीक: तीन प्रोबेशनर सब-इंस्पेक्टर्स गिरफ्तार, 130 से अधिक आरोपी अब तक पकड़े जा चुके

जयपुर। राजस्थान में 2021 में हुई सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच लगातार तेज़ होती जा रही है। इसी कड़ी में एटीएस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई के तहत तीन प्रोबेशनर सब-इंस्पेक्टर्स को गिरफ्तार किया गया है।

एडीजी (एटीएस एवं एसओजी) वी.के. सिंह ने बताया कि जांच के दौरान ऐसे पुख्ता साक्ष्य मिले, जिनसे साबित हुआ कि इन तीनों चयनित अधिकारियों ने परीक्षा से पहले सॉल्वड पेपर प्राप्त कर लाभ उठाया था।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शामिल हैं:

  • परमेश चौधरी (26), जयपुर ग्रामीण के सांभर क्षेत्र से, जो टोंक पुलिस लाइन में प्रोबेशन पर था।

  • मनोहर सिंह (25), जालौर जिले के करड़ा थाना क्षेत्र से, जो कोटा शहर पुलिस लाइन में तैनात था।

  • मनोहरलाल (26), भीनमाल, जालोर से, जो सिरोही पुलिस लाइन में प्रोबेशनर के रूप में नियुक्त था।

तीनों को एसओजी टीम ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इन सभी ने पेपर लीक गिरोह से संपर्क कर परीक्षा से पहले हल किया हुआ प्रश्नपत्र प्राप्त किया और उसी के आधार पर परीक्षा में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों की मेरिट रैंकिंग भी उल्लेखनीय रही — मनोहर सिंह को 38वां, परमेश चौधरी को 180वां और मनोहरलाल को 171वां स्थान मिला था।

अब तक इस मामले में 59 एसआई समेत कुल 130 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसओजी का कहना है कि वे इस पूरे रैकेट को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और दोषियों को हर हाल में न्याय के दायरे में लाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...