Saturday, September 19, 2026
Home Crime India राजस्थान डिजिटल अरेस्ट: सीबीआई अफ़सर बन बुजुर्ग से लूटे लाखों, गोवा से...

राजस्थान डिजिटल अरेस्ट: सीबीआई अफ़सर बन बुजुर्ग से लूटे लाखों, गोवा से मिला साइबर ठग गिरफ्तार

राजस्थान। जयपुर में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठगने वाले गिरोह का एक और सदस्य गोवा से पकड़ा गया। आरोपी USDT क्रिप्टोकरेंसी के ज़रिए ठगी की रकम को ट्रांसफर करता था। अब तक इस मामले में सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। राजस्थान साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम से जुड़े एक और आरोपी को गोवा से गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार युवक की पहचान गोवा के पोंडा निवासी 23 वर्षीय रेहान मकन्दर के रूप में हुई है, जो साइबर ठगों के उस गिरोह से जुड़ा था जिसने जयपुर के एक 75 वर्षीय बुजुर्ग से ₹23.56 लाख की धोखाधड़ी की थी।

सीबीआई अफ़सर बताकर लूटे पैसे 

एसपी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि 27 मई को एक बुजुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने खुद को पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर उन्हें फर्जी केस में फंसाने और डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी। डर के मारे बुजुर्ग ने ठगों को बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी।

पुलिस कई लोगों को कर चुकी गिरफ्तार

अब तक पुलिस इस मामले में सुरेश कुमार, प्रहलाद कुमावत, ओमप्रकाश, भूपेश, वशुल और सन्नी कुमार सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। हाल ही में आरोपी सन्नी कुमार से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि रेहान मकन्दर भी इस ठगी के नेटवर्क में शामिल था। इसके बाद एक विशेष टीम को गोवा भेजा गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर जयपुर लाया गया।

विदेशी वॉलेट्स में करता था पैसे ट्रांसफर

रेहान ने पूछताछ में कबूल किया कि वह गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर USDT (क्रिप्टोकरेंसी) के माध्यम से ठगी की रकम को विदेशी वॉलेट्स में ट्रांसफर करता था। यह मामला साइबर अपराध में डिजिटल करेंसी के बढ़ते दुरुपयोग को उजागर करता है।

एसपी सिंह ने बताया कि मामले की तकनीकी और वित्तीय जांच जारी है और आने वाले दिनों में गिरोह के और सदस्यों की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस इस नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...