Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पंच के घर में घुसकर उनके भाई को मारी गोली, आरोपी के...

पंच के घर में घुसकर उनके भाई को मारी गोली, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरियाणा। सोनीपत के राई क्षेत्र के गांव हसनपुर में पंचायत की जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर एक व्यक्ति ने सरपंच के पति पर फायरिंग की। इसके बाद पंच के घर पहुंच कर उनके भाई को गोली मार दी। घायल पंच के भाई को अस्पताल में ले गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सरपंच के पति व पंच के भाई के बयान पर हत्या की कोशिश के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

गांव हसनपुर की सरपंच राजपति के पति कर्मबीर ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के दीपक ने गांव में बीडीपीओ कार्यालय के पास पंचायती जमीन पर चाय का खोखा कर रखा है। उन्हें पता लगा कि दीपक खोखे को आगे बढ़ा कर ज्यादा पंचायती जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहा है। इसके बाद वह गांव के ही पंच जगबीर व जगदीश को लेकर वीरवार शाम दीपक को समझाने गए थे।

उन्होंने उसे पंचायती जमीन पर कब्जा नहीं करने को कहा था। इसके बाद वह लौट गए। बताया कि रात करीब पौने आठ बजे वह घर पर थे। उनके साथ गांव का ही मोहित व जिले सिंह भी थे। इसी बीच बाइक पर सवार होकर दीपक उनके घर के बाहर आया।

मोहित व जिले सिंह खेत में जाने लगे तो दीपक ने आवाज देकर उन्हें बाहर बुलाया। वह बाहर आए तो दीपक ने चार-पांच फायर कर दिए। उन्होंने मुश्किल से जान बचाई। आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने सरपंच पति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पंच के भाई को मार दी गोली
गांव हसनपुर निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके भाई जगदीश गांव के पंच हैं। वह रात को घर पर आकर बता रहे थे कि गांव के दीपक ने पंचायती जमीन पर कब्जे का प्रयास किया है। वह सरपंच पति व पंच जगबीर के साथ उसे समझा कर आए हैं। आरोपी ने उन्हें धमकी दी। बलजीत का आरोप है कि इसी बीच दीपक उनके घर में आया और गोलियां चला दीं। उनके भाई जगदीश व बेटे मोहित ने अपना बचाव कर लिया, लेकिन उनके पैर में गोली लग गई जिससे बलजीत घायल हो गए। आरोपी वहां से भाग गया। घायल को रोहतक पीजीआई में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...