Friday, September 18, 2026
Home Crime India पंजाब में देह व्यापार का भंडाफोड़, 26 लोगों को पुलिस ने किया...

पंजाब में देह व्यापार का भंडाफोड़, 26 लोगों को पुलिस ने किया काबू 

कपूरथला। पंजाब के कपूरथला जिले में फगवाड़ा पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 13 पुरुष (सभी भारतीय नागरिक) और 13 महिलाओं (नौ विदेशी नागरिक व चार भारतीय नागरिक) शामिल हैं। इनके पास से नौ पासपोर्ट, 29 मोबाइल फोन और कुल 45000 रुपये की नकदी मिली है। फगवाड़ा के थाना सतनामपुर में सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कपूरथला की एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि एसपी फगवाड़ा को गुप्त सूचना मिली थी कि जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित लॉ गेट के पास बड़े स्तर पर देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना पुख्ता होने के बाद तुरंत फगवाड़ा पुलिस की टीमों ने दबिश दी। पंजाब पुलिस के 30 से ज्यादा जवानों ने एक छापेमारी की।

कपूरथला की एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि हाल ही में यह देखा गया है कि कई विदेशी नागरिक क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। ये अनैतिक तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल हो रहे थे। वे सभी इस अवैध व्यवसाय से होने वाली कमाई पर जीवन यापन करते थे। उन्होंने बताया कि वीजा मानदंडों का उल्लघंन करने वाले विदेशियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा-14 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

एसएसपी ने बताया कि देह व्यापार का यह रैकेट पीजी की आड़ मे चलाया जा रहा था। इसमें विदेशी लड़कियों की अहम भूमिका है। पीजी विदेशी नागरिकों को आसानी से मिल जाते थे क्योंकि वह अच्छे पैसे भरते हैं। कुछ तो भारत में बातौर छात्र ही आए थे। मगर यहां पर देह व्यापार शुरू कर दिया। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में सभी लड़कियों ने यह रास्ता चुना। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ दलाल भी हैं। ये ग्राहक लेकर आते थे। लॉ गेट पर आने जाने वाले लोगों को फोटो दिखाकर युवतियों को पसंद करवाते थे। इसके बाद उनसे पैसों की डील करते थे। पैसे तय होने के बाद लड़कियों के पीजी में ग्राहक को भेजा जाता था।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...