Friday, September 18, 2026
Home Crime India गर्भवती महिला और उसके विकलांग पिता तथा मां की बेरहमी से की...

गर्भवती महिला और उसके विकलांग पिता तथा मां की बेरहमी से की पिटाई, ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

छत्तीसगढ़। रायगढ़ जिले की पुसौर ब्लाक के ग्राम टिनमिनी में एक गर्भवती महिला और उसके विकलांग पिता तथा मां की लात घुसों व चप्पलों से बेरहमी पूर्वक मारपीट करके भगा देने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल महिला उपचार के बाद आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ज्ञापन देने पहुंची मधुसुदन की पत्नी पीड़िता अनुषा गुप्ता ने बताया कि फेसबुक के जरिये मधुसुदन से उसकी जान पहचान हुई थी और उन्होंने 13 सितंबर को आर्य समाज में  शादी के बाद वह अपने पति के साथ उत्तराखंड में रह रही थी। सास ससुर उन्हें घर बुलाये तब दोनों 05 जनवरी को दिल्ली पहुंचे और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जो कि बिलासपुर तक चलती है उसमें दोनों रायगढ़ आ रहे थे।

इसी बीच डोंगरगढ़ से रायपुर के बीच मधुसुदन उसे अकेले छोड़कर चला गया। जिसके बाद पीड़िता ने मधुसुदन के भाई को फोन किया तो उसने उसे और उसके माता-पिता को मारने पीटने की धमकी दिया। मधुसुदन के परिजन उन्हें अपने गांव टिनमिनी बुलाये। 08 जनवरी की शाम 4 बजे के आसपास जब वे लोग टिनमिनी पहुंचे तो वे लोग गाड़ी से उतर ही नही पाये थे कि उन्होंने बाल खींचकर गाड़ी से नीचे उतारकर उसके गर्भवती होनें के बावजूद उसके साथ कई घंटे तक मारपीट की गई।

अपनी बेटी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिला नीरा गुप्ता ने रोते बिलखते हुए बताया कि उसे ही सबसे पहले मारने की शुरूआत की गई। गांव की भीड़ में वह मदद की भीख मांगती रही लेकिन कोई भी उसे बचाने आगे नही आया। किसी तरह जान बचाकर वह पड़ोस के गांव उमरिया पहुंची और डायल 112 को काल करके घटना के बारे में अवगत कराया। इस बीच वहां भी कुछ लोग उसे ढूंढते हुए पहुंच गए थे, लेकिन उमरिया गांव के लोगों ने उसकी मदद करते हुए पुलिस के आते तक उसे छुपा कर रखा।

नीरा गुप्ता ने यह भी बताया कि वह अपनी बेटी और पति को छोड़कर इसलिये भागी की वह किसी की मदद लेकर पुलिस को फोन करके पुलिस को बुला सकूं। महिला ने बताया कि वह एक मितानिन है, देश के प्रधानमंत्री कहते है बेटी बचाओ, बेढ़ी पढ़ाओ के संदेश को वह लोगों तक पहंुचाती है और आज वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने एसपी आॅफिस पहुंची है। गर्भवती अनुषा गुप्ता को उसकी  पेट में नाच-नाच के मारी है।

पीड़िता अनुषा गुप्ता ने यह भी बताया कि वो लोग टिनमिनी गांव शाम करीब साढ़े 3 बजे के आसपास पहुंचे और वह गाड़ी से उतरी ही नही थी कि उसे गाड़ी से ही बाल पकड़कर जमीन पर गिराकर  रात 8 बजे तक उसके साथ मारपीट की गई है। घटना स्थल में पुलिस के पहुंचने के बावजूद आरोपियों ने उसे जाने नही दे रहे थे। गांव के बड़े बुजुर्गो के हस्तक्षेप करने के बाद ही उसे जाने दिया गया।

पीड़िता अनुषा गुप्ता ने मीडियो को बताया कि 8 जनवरी को उसके साथ मारपीट हुई थी और वह अस्पताल में भर्ती थी, दो दिन बीत जाने के बावजूद उसका बयान नही लिया गया। उसकी मां की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज हुआ है लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नही हुई है। आरोपियों पर कार्रवाई नही होनें पर पीडिता ने आत्महत्या करने की भी बात कही है।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि टेण्डा नवापारा की महिला है। 08 जनवरी को उसके साथ-साथ उसके माता-पिता के साथ मारपीट के संबंध में शिकायत आया है। इस मामले में पुसौर थाने मंे अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। दोषियों पर कडी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को उसका पति छोड़कर भाग गया है उसकी भी खोजबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...