Saturday, September 19, 2026
Home Crime India गर्भवती पत्नी की गला दबाकर की हत्या, अवैध संबंध का करती थी...

गर्भवती पत्नी की गला दबाकर की हत्या, अवैध संबंध का करती थी विरोध

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस 

बिहार। बेतिया में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत की घाट उतार दिया। बताया जाता है कि पति का किसी दूसरी लड़की से अवैध संबंध था, जिसको लेकर पत्नी विरोध करती थी। इससे नाराज पति ने उसे मौत की नींद सुला दिया है। आरोप है कि पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी छह महीने की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतका कि शादी मात्र आठ महीने पहले हुई थी।

घटना जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कठैया नुनियावा टोला वार्ड नंबर 8 की है। मृतका की पहचान कठैया नुनियावा टोला निवासी रामप्रवेश महतो की पत्नी बबीता कुमारी (30) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मृतका के भाई गोलू कुमार ने बताया कि उसकी बहन बबीता की शादी आठ महीने पूर्व रामप्रवेश महतो के साथ हुई थी। उसकी बहन छह महीने की गर्भवती थी। उसके पति का शादी के पहले से ही गांव के किसी लड़की से अफेयर है। उसकी बहन अपने पति को कई बार बात करते हुए पकड़ी थी, जिससे नाराज होकर उसके पति उसके साथ हमेशा मारपीट करते रहते थे।

मामले को लेकर दो बार पंचायती भी हुई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात जगदीशपुर थाना से फोन आया कि आपकी बहन की मौत हो गई है। जब हम लोग उसके ससुराल पहुंचे तो सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे और शव बेड पर पड़ा हुआ था। बबीता के कपड़े बिखरे हुए थे और ब्लाउज फटा हुआ था। साथ ही उसके गले पर निशान था और गले का माला टूट कर जमीन पर बिखरी हुआ था।

इधर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वालों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, उसके ससुर को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ किया जा रहा है। वहीं, एसडीपीओ रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस को देर रात सुचना मिली की एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राहुल कुमार एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके के लोगों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। हरेक बिंदुओं पर गहनता से पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...