काशीपुर। कार में ले जाए जा रही 136 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोगों को दबोचा है। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर चौकी धर्मपुर बैरियर पर कार में 136 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ योगेंद्र सिंह निवासी शिवनगर कॉलोनी, कोटद्वार , तीरथ सिंह नेगी निवासी सीतापुर कॉलोनी कोटद्वार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।
टीम में एसआई जीडी भट्ट, एसआई सुशील कुमार,वीरेंद्र कुमार, दीपक जलाल, दिनेश तिवारी, हेम फुलारा, विरेंद्र दत्त आदि रहे।







