Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पुलिस सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर की हत्या, अपराध की जांच के लिए...

पुलिस सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर की हत्या, अपराध की जांच के लिए गठित की एसआईटी

झारखंड। एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना बीती रात रांची के कानके इलाके की है। पुलिस अधिकारी को गोली मारने वाले व्यक्ति का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक पुलिस अधिकारी 2018 बैच के अधिकारी थे और फिलहाल छुट्टी पर थे। घटना की जांच चल रही है। एसपी ग्रामीण सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में अपराध की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि ‘सब-इंस्पेक्टर अनूप कच्छप, जो कि स्पेशल ब्रांच के मुख्यालय में तैनात थे, उनकी बीती रात हत्या कर दी गई। मृतक पुलिस अधिकारी के सहयोगी और बैचमेट पवन कुमार ने बताया है कि वे लोग खाना खाने के लिए लाइन होटल गए थे।

डिनर के बाद बाकी लोग कानके लौट आए, लेकिन सब इंस्पेक्टर दूसरे रास्ते से निकले। ऐसे में इस बात की जांच की जा रही है कि वह दूसरे रास्ते से क्यों गए और क्या हुआ? इसकी एसआईटी द्वारा जांच की जा रही है। ऐसा लगा रहा है कि नजदीक से गोली मारी गई है। एसपी ग्रामीण सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में अपराध की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है और अन्य अधिकारियों को भी इस मामले की जांच में लगाया गया है।’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस सब इंस्पेक्टर की हत्या में शक की सुईं उनके ही पुलिसकर्मी दोस्तों की तरफ घूम रही है। दरअसल गोली लगने के बाद दोस्त ही पुलिस सब इंस्पेक्टर अनूप कच्छप के शव को लेकर रिम्स अस्पताल पहुंचे थे और दूसरे ने पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को अस्पताल ले जाने को लेकर दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारी की पीठ में गोली मारी गई। गौरतलब है कि झारखंड के नए डीजीपी अनुराग गुप्ता शनिवार को जिले के तमाम बड़े पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय में बैठक करेंगे। उससे पहले ही राजधानी रांची में पुलिस अधिकारी की हत्या से ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। हाल के समय में रांची में अपराधियों ने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...