Thursday, June 18, 2026
Home Crime Uttarakhand रविंद्र कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दूसरी पत्नी ने ही...

रविंद्र कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दूसरी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की पति की निर्मम हत्या

कोटद्वार पुलिस ने नगीना से पकड़े दोनों आरोपी

कोटद्वार। पांचवें मील क्षेत्र में झाड़ियों से बरामद शव के मामले में कोतवाली पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मृतक रविंद्र कुमार की हत्या उसकी दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। संपत्ति विवाद और अवैध संबंध हत्या की मुख्य वजह रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बिजनौर जनपद के नगीना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि 5 जून को दुगड्डा चौकी क्षेत्र में पांचवें मील के समीप झाड़ियों में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त रविंद्र कुमार (पुत्र स्व. रामस्वरूप), निवासी रजोकरी, बसंत कुंज, साउथ नई दिल्ली के रूप में हुई।

मृतक के भाई राजेश कुमार ने 17 जून को कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें बताया कि रविंद्र का अपनी पहली पत्नी आशा से मतभेद होने के बाद वह 2007 में हरिद्वार आ गया था। यहां उसका संपर्क रीना सिंधू से हुआ और 2010-11 में दोनों ने विवाह कर लिया। आपसी मतभेदों के कारण राजेश ने शक जताया कि रीना ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवाई है।

पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें 5 जून को एक संदिग्ध कार कोटद्वार क्षेत्र में दाखिल होकर कुछ समय बाद लौटती नजर आई। इसके आधार पर पुलिस ने रीना सिंधू (निवासी सी-51, रामगंगा बिहार, थाना सिविल लाइंस, मुरादाबाद) और उसके प्रेमी परितोष कुमार (निवासी ग्राम सराय, थाना नगीना, जिला बिजनौर) को नगीना से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में रीना ने कबूला कि मुरादाबाद स्थित मकान बेचने को लेकर उसका रविंद्र से विवाद चल रहा था। परितोष कुमार, जो उसके फिजियोथेरेपी सेंटर में आता था, से उसे प्रेम हो गया। उसने रविंद्र की हत्या की साजिश रची और उसे 10 लाख रुपये देने का वादा किया। 31 मई को उसने रविंद्र को परितोष के घर बुलाकर शराब पिलाई, जिसके बाद परितोष ने फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने शव को दुगड्डा के पास सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...