Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा, भारी तादाद में...

अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा, भारी तादाद में हथियार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

राजस्तान।  पुलिस की डीएसटी टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बाड़ी थाना क्षेत्र के कचेलपुरा गांव में अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी तादाद में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में हथियार तस्करी के बड़े मामले खुल सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि जयपुर पुलिस मुख्यालय एवं आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देशन में वांछित अपराधी एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सात दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया गुरुवार रात को डीएसटी टीम प्रभारी योगेश तिवारी को मुखबिर के जरिये से सूचना प्राप्त हुई थी कि बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कचेलपुरा में जयवीर पुत्र सरनाम के पशुबाड़े में हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही है।

एसपी ने बताया मुखबिर की सटीक पर डीएसटी टीम एवं बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कचेलपुरा गांव पहुंचकर जयवीर के पशुबाड़े में छापेमारी की और मौके से फैक्ट्री संचालक 41 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र सुनहरी लाल, निवासी एटा, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस हथियार फैक्ट्री से पुलिस ने भारी तादाद में हथियारों समेत अन्य औजार बरामद किए हैं। आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर  उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, वहीं फैक्ट्री संचालित करा रहा मकान मालिक जयवीर मौके से फरार हो गया है, जिसके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। एसपी ने बताया आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया हथियार फैक्ट्री संचालक विनोद कुमार से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। इस अनुसंधान में हथियार तस्करी के और भी बड़े मामले खुल सकते हैं। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि गिरफ्तार किया गया हथियार तस्कर धौलपुर समेत मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश में बदमाशों को हथियार सप्लाई करता था। जांच के बाद सभी बदमाशों को चिन्हित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...