Wednesday, March 18, 2026
Home Crime Uttarakhand होटल में चल रहे अवैध कैसीनो पर पुलिस का छापा, चार लाख...

होटल में चल रहे अवैध कैसीनो पर पुलिस का छापा, चार लाख नकदी के साथ 45 गिरफ्तार 

नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी रोड स्थित होटल में चल रहे कैसीनो से पुलिस ने देर रात चार लाख की नकदी के साथ 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं जो जुआ खेल रहे लोगों को शराब परोस रहीं थीं। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं होटल का मैनेजर छापे के बाद से फरार है। पकड़े गए सभी लोग दिल्ली, सहारनपुर, हरिद्वार, फरीदाबाद, हरियाणा और यूपी आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। एसएसपी पीएन मीणा ने मंगलवार को यहां पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सीओ नितिन लोहनी के नेतृत्व में तल्लीताल पुलिस ने सोमवार देर रात डोलमार स्थित होटल रिवर व्यू में छापा मारा।

छापे के दौरान होटल में अवैध रूप से चल रहे कैसोनी का पर्दाफाश हुआ। सामने पुलिस को देख कैसीनो में जुआ खेल रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। वे वहां से भागने की कोशिश करने लगे। एक व्यक्ति मौके से फरार होने में कामयाब रहा जबकि पुलिस ने 12 युवतियों समेत 33 आरोपियों को पकड़ लिया। एसएसपी मीणा ने बताया कि कैसीनो संचालक इंद्रापुरम, गाजियाबाद (यूपी) निवासी सूरज पाल गुप्ता समेत 33 लोगों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। मौके से चार वाहन भी बरामद हुए हैं जिन्हें सीज कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

एसएसपी मीणा ने बताया कि छापे के दौरान कैसीनो के फड़ से चार लाख रुपये नकद बरामद किए। साथ ही पकड़े गए लोगों की तलाशी में उनके पास से एक लाख 68 हजार रुपये मिले। 3692 कैसीनो चिप्स, ताश की आठ गड्डियां व अलग-अलग ब्रांड की शराब की 12 बोतल और अन्य सामान बरामद किया गया है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस जिले के सभी होटलों व रिजॉर्ट पर नजर बनाए हुए है। कहीं भी अवैध रूप से जुआ खेलने व अवैध रूप से शराब परोसने की शिकायत मिली तो ठोस कार्रवाई होगी। बताया कि इस कार्य में जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग से भी मदद मांगी जा रही है। एसएसपी ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस टीम की ओर से कैसीनो में 33 लोगों की गिरफ्तारी सराहनीय है।

कहा कि टीम को 2500 रुपया नकद इनाम दिया जा रहा है। एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में सीओ नितिन लोहनी, एसओ तल्लीताल रोहिताश सागर, ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार व एसओजी प्रभारी राजबीर नेगी समेत 20 लोग टीम में मौजूद थे। एसएसपी ने बताया कि डोलमार स्थित रिवर व्यू होटल का स्वामी कौन है इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद होटल स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

गोरखपुर में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकुओं से गोदकर मार डाला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की नृशंस हत्या से पूरे...