Saturday, September 19, 2026
Home Crime India शोभा हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पति ने प्रेमिका के साथ...

शोभा हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट 

राजस्थान। अजमेर जिले के थाना मांगलियावास क्षेत्र के ग्राम डोडियाना में 14 अप्रैल 2025 को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के मामले ने सनसनी मचा दी। मृतका शोभा देवी (24) गर्भवती थी और उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी, गले पर नील निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोबाइल फोरेंसिक यूनिट से जांच करवाई और शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा।

15 अप्रैल को मृतका के पिता अमराराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति शिवजी ने अपनी प्रेमिका रेखा के साथ मिलकर की है। इस पर थाना मांगलियावास में प्रकरण संख्या 97/25 धारा 103 (1), 61(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार और वृत्ताधिकारी रामचंद्र चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी रामस्वरूप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को चार भागों में बांट कर तकनीकी जानकारी, घटनास्थल निरीक्षण, साक्ष्य संकलन और संदिग्धों की तलाश के कार्य सौंपे गए।

महज 24 घंटे में टीम ने मेहनत से हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी शिवजी (33) और उसकी प्रेमिका रेखा (30) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि भजन गायक शिवजी की रेखा से पांच साल पहले एक मंदिर में मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। रेखा ने शिवजी से शादी की शर्त पर उसकी पत्नी को रास्ते से हटाने को कहा।

रेखा को फोन पर हत्या की सूचना दी
13 अप्रैल की रात को शिवजी ने अपने परिवार को भजन संध्या का बहाना बनाकर भेजा और रात करीब 12:30 बजे घर लौटकर छत पर सो रही पत्नी शोभा देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने रेखा को फोन पर हत्या की सूचना दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की। थाना मांगलियावास की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर जघन्य हत्याकांड को सुलझा कर प्रशंसनीय कार्य किया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...