अबोहर। गत दिन दोपहर स्थानीय मोहल्ला न्यू सूरज नगरी में पुलिस ने एक घर में चल रहे अनैतिक कार्य पर छापेमारी करते हुए कुछ युवक युवतियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नगर थाना नं 2 की पुलिस ने आज एक गुप्त सूचना के आधार पर न्यू सूरज नगरी गली नं. 1 में अनैतिक कार्य चलने पर उक्त मकान को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस उपकप्तान अरुण मुंडन अबोहर के नेतृत्व में नगर थाना नंबर 2 के प्रभारी हरप्रीत व भारी पुलिस बल तैनात था जिन्होंने उक्त मकान में दबिश दी तो वहां से एक दर्जन से अधिक युवक युवतियों को हिरासत में लिया।
पुलिस उपकप्तान अरुण मुंडन व थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यहां रेड कर मकान में घुसे युवक युवतियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में जो भी मामला सामने आएगा उसका बाद में खुलासा किया जाएगा।







